पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष...10 महीने ही अध्यक्ष पद पर रह पाएंगे गांगुली...
- Aamaadmi
- 23, Oct- 2019

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाला। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इसी के साथ 33 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) भी भंग हो गई। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभाला। इनके अलावा उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव बने। गांगुली ने 15 अक्टूबर के ट्विटर पर जय शाह, अनुराग और अरुण के साथ एक फोटो शेयर की थी।
10 महीने
ही अध्यक्ष पद पर रह पाएंगे गांगुली..
गांगुली सिर्फ 10 महीने ही बीसीसीआई के अध्यक्ष रहेंगे। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार,
कोई व्यक्ति राज्य या बीसीसीआई में
लगातार 6 साल से अधिक समय तक नहीं रह
सकता और गांगुली साल 2014 से
ही बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं। ऐसे में वे जुलाई 2020 तक ही इस पद पर रह सकेंगे। इसके बाद उन्हें
तीन साल के कूलिंग पीरियड पर जाना होगा। यानी वे तीन साल तक राज्य या
बीसीसीआई में किसी पद पर नहीं रह सकते।
Tags
Related Articles
More News

नक्सली हमले को बयां करते वक्त रो पड़े एसपी, 150 मीटर तक रेंगते हुए भागे मीडिया पर्सन
- 30, Oct- 2018