अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

पत्नी की हत्या कर लाश को सूटकेस में छिपाई, ऐसे हुआ केस का खुलासा

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपा दिया।

घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष भगत (43) का शव उसके घर में मिले मैरून रंग के सूटकेस से बरामद हुआ। शव को छिपाने के लिए सूटकेस को कंबल से ढंका गया था। घटना के दौरान मृतक की बेटी मां और बाप के बीच हो रहे विवाद को मोबाइल में सुन रही थी। हालांकि उसको विवाद के दौरान पिता की हत्या की भनक नहीं मिल पाई। आरोपित पत्नी घटना को अंजाम देकर फरार हो गई है। उसकी तलाश में जशपुर पुलिस की टीम जुटी हुई है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को भिंजपुर गांव में प्रार्थी विनोद मिंज के घर में एक सूटकेस में शव होने की सूचना मिली थी।

मैरून रंग के सूटकेस में मिला शव
सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक मैरून रंग के सूटकेस में मृतक संतोष भगत 43 वर्ष का शव बरामद किया गया। सूटकेस को छिपाने के लिए एक कंबल में ढंक दिया गया था। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मृतक संतोष भगत उसका छोटा भाई है और वे दोनों भिंजपुर में ही अलग-अलग घर में रहते हैं। संतोष की शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। तीनों का विवाह होने के बाद उसकी तीनों बेटियां ससुराल में रहती है। पत्नी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहती है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ ही दिन पूर्व आरोपित पत्नी मंगरिता भगत मुंबई से भिंजपुर लौटी थी। स्वजनों के अनुसार 8 नवंबर को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में जमकर विवाद हुआ था।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल