छत्तीसगढ़

21 साल बाद इस शख्स ने कटवाई अपनी दाढ़ी

छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने पूरे 21 साल बाद अपनी दाढ़ी कटवाई है. दरअसल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के नया जिला बनने तक उन्होंने दाढ़ी न कटवाने का संकल्प लिया था. शुक्रवार को उनका संकल्प उस वक्त पूरा हो गया, जब छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एमसीबी को राज्य के 32वें जिले के रूप में मान्यता दी गई.

गुप्ता ने एमसीबी जिले के कलेक्टर को पहला मेमोरेंडम सौंपा. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने वचन लिया था कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला बनने तक दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा. अगर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला नहीं बनता तो मैं कभी भी अपनी दाढ़ी नहीं कटवाता. यह 40 साल तक चलने वाला संघर्ष है. जिले के लिए जिन लोगों ने वास्तव में लड़ाई लड़ी, अब वो इस दुनिया में नहीं हैं. हालांकि, अब उनकी आत्मा को शांति मिलेगी.’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राज्य में 2 नए जिलों के गठन को मंजूरी दी. इसके साथ ही राज्य में अब जिलों की कुल संख्या 33 हो गई है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने दो नए जिलों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व सक्ती के गठन को मंजूरी दी. गौरतलब है कि बघेल के करीब चार साल के शासनकाल में राज्य में छह नए जिलों, 85 नई तहसीलें, अनेक अनुविभाग व उप तहसीलों का गठन किया गया.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गांठ बांधले ये बात सफलता चूमेगी कदम इंडियन जर्सी पर ‘पाकिस्तान’ का नाम ऋषभ पंत बने LSG के कप्तान नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी