
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर राज्य में अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज शिक्षा सत्र 2022-23 से शुरू किया जा रहा है. इसके लिए दुर्ग समेत राज्य में 11 स्थानों पर संचालित मॉडल कॉलेजों को चिन्हित किया गया है.
यहां पहले संचालित सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई इस बार से अंग्रेजी माध्यम में होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कॉलेजों की खोजबीन की गई. इसके बाद दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर, गीदम (जावंगा), कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, कोरबा और महासमुंद स्थित मॉडल कॉलेजों का चयन किया गया है. यहां इस साल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि अभी कोरबा और महासमुंद में खुद की भवन नहीं है. कॉलेज का भवन निर्माणाधीन है.
जगदलपुर मॉडल कॉलेज में बीएससी और बीकॉम की 40-40 सीटें हैं तो अन्य सभी स्थानों में विषयवार सीटों की संख्या 50-50 है. संचालक उच्च शिक्षा शारदा वर्मा ने बताया कि इस सत्र से ही अंग्रेजी मीडियम कॉलेजों की शुरुआत की जाएगी. इसके लिए मॉडल कॉलेजों का चयन किया गया है. इससे अंग्रेजी मीडियम में पढ़कर आए छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी. पहले अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम से महाविद्यालयों में पढ़ाई होती रही है.

- स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो
- बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़
- एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल






