छत्तीसगढ़रायपुर

नेशनल पार्क में बड़ी सफलता : 27 लाख के इनामी 6 माओवादी ढेर, मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना और उर्मिला की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को नेशनल पार्क के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 27 लाख रुपये के इनामी 6 कुख्यात माओवादियों को मार गिराया। इनमें मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना और पापाराव की पत्नी DVCM उर्मिला भी शामिल हैं। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया था। उन्हें सूचना मिली थी कि DKSZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज DVCM कन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती और पश्चिम बस्तर डिवीजन के करीब 50-60 माओवादी कांदुलनार-कचलारम और गुज्जाकोंटा के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं।

इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने 11 नवंबर 2025 की सुबह 10 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने मोर्चा संभाला। यह मुठभेड़ कई घंटों तक चली और शाम तक 6 माओवादी मारे गए।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार (इंसास राइफल, 9 एमएम कार्बाइन, .303 राइफल), बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद हुआ है।

aamaadmi.in

आज बीजापुर जिला मुख्यालय में आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय, एसपी एसटीएफ स्मृतिक राजनाला और डीआईजी सीआरपीएफ ऑप्स राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान की जानकारी दी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल