अपराधदिल्लीराष्ट्र

डेटिंग ऐप से लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठने धरे गए, जानें कैसे झांसे में लेते थे

नोएडा। पुलिस ने ग्राइंडर डेटिंग ऐप से लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि वे ग्राइंडर गे ऐप के जरिए समलैंगिक पुरुषों को मिलने के बहाने बुलाते थे। फिर उन्हें अवैध हथियार दिखाकर डराते और उनके मोबाइल से यूपीआई ट्रांजैक्शन के ज़रिए पैसे ऐंठते थे।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को इस गैंग ने एक व्यक्ति को स्टेलर जिमखाना सोसाइटी (नॉलेज पार्क) के पास से अपनी कार में बैठाया और अवैध हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद उससे 79,000 रुपये बार यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवाए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई है: एस्कोर्ट कॉलोनी, दादरी निवासी दक्ष उर्फ कप्तान; ग्राम गढ़ी, दादरी निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूप्पी; ग्राम धतूरी, सलेमपुर (बुलंदशहर) निवासी और वर्तमान में सूरज विहार कॉलोनी, दादरी में रहने वाले जय राघव; तथा मोहल्ला न्यादरगंज, दादरी निवासी हनी।

इस रकम से आरोपियों ने एक काले रंग का आईफोन 15 प्रो (कीमत 64,000) खरीदा और 15,000 नकद रखा। इसके अलावा, पीड़ित से 24,500 एक कैफे के बार कोड पर ट्रांसफर करवाकर बाद में नकद निकाल लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हापुड़ में भी इसी तरह की एक वारदात को अंजाम दिया, जिसमें 25,000 रुपए और एक सोने की चेन लूटी गई थी। पुलिस को शक है कि इनसे जुड़ी और भी वारदातें हो सकती हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

aamaadmi.in

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त दक्ष के पास से एक तमंचा (.315 बोर), भूपेन्द्र और जय राघव के पास से दो अवैध चाकू और घटना से जुड़ा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। चारों आरोपियों पर पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें शस्त्र अधिनियम, लूटपाट, चोरी और धमकाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। थाना दादरी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को साइबर निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए सराहा है और अन्य संभावित पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल