
नई दिल्ली. ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के दोनों उत्तराधिकारियों के नाम सोमवार को घोषित कर दिए गए. उनके इच्छापत्र के अनुसार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ज्योतिष और सदानंद सरस्वती द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य का जिम्मा संभालेंगे.
मध्य प्रदेश के जबलपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में स्वामी स्वरूपानंद को भू-समाधि दिए जाने से पहले हुई दर्शन सभा में स्वामी सुबुद्धानंद ने उनके इच्छापत्र का वाचन किया. ब्रह्मलीन शंकराचार्य के पार्थिव शरीर के समक्ष महाराजश्री का इच्छापत्र लाल रंग के वस्त्रत्त् से निकाला गया.
इच्छा पत्र में क्या लिखा
इच्छापत्र में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने लिखा था-मैं ज्योतिष पीठ पर शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद और द्वारका शारदा पीठ पर सदानंद को उत्तराधिकारी घोषित करता हूं.
- घाट काटकर बनाई सड़क : पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क
- लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश, शीतल जल केंद्र और कूलिंग शेल्टर शुरू
- दिनभर चली बैठक : शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर मंत्री सख्त
- विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, जांच में नहीं मिले कोई सबूत
- तन्वी कोलते बनीं ‘बिग बॉस मराठी 6’ की विनर, ग्रैंड फिनाले में गूंजा जीत का जश्न






