41 साल सूखा ख़त्म, भारत ने घुड़सवारी में जीता गोल्ड मेडल…

41 साल सूखा ख़त्म, भारत ने घुड़सवारी में जीता गोल्ड मेडल...

न्यूज़ डेस्क : खेल जगत से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रचा है। तीसरे दिन भारतीय तिरंगा चीन की सरजमीं पर शान से लहराया है. और इसकी वजह बना है, वो खेल जिसमें भारत ने 41 साल बाद गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा, सुदप्ति हेजला और दिव्यकीर्ति सिंह ने कमाल कर दिया। भारत ने 209.205 % का स्कोर करते हुए घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीता. ये 19वें एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड है। इससे पहले भारत ने एक गोल्ड शूटिंग और दूसरा महिला क्रिकेट में हासिल किया था।

भारत ने घुड़सवाली के 40 सालों के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता है। भारत की घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए. दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले. भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही।

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button