Accident News: तेज रफ्तार SUV ने पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर, देखें हादसे का Live Video

तेज रफ्तार SUV ने पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर

दिल्ली। Accident News: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बता दें कि बीती 24 अक्टूबर को रात एक बजे दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ हादसा हो गया। दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में SUV कार आई और दिल्ली पुलिस स्टाफ को टक्कर मारती हुए फरार हो गई। टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछल गया और फिर गिरने से घायल हो गया।

घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है की SUV कार कैसे बेकाबू होकर टक्कर मारकर भाग रही है। फरार होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने कार का पीछा किया। जिसके बाद कार चालक को पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी कार चालक के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

Related Articles

Back to top button