छत्तीसगढ़

CG News: आरपीएफ आईजी को दिया गया ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’

रायपुर. अमिय नंद सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा 19.10.2022 को रायपुर मंडल का दौरा किया गया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल दस्ते के द्वारा उन्हे गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया.

  गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर, सुनिल बी. चाटे, सहायक सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित थे. महानिरीक्षक के द्वारा सम्मेलन लेकर बल अधिकारियों एवं बल सदस्यों को कर्तव्य पालन के दौरान अपना सर्वोच्च कर्तव्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया, उनके द्वारा अपने संबोधन मे कहा कि भारत गंणतत्र मे रेलवे सुरक्षा बल ही एक ऐसा बल संगठन है जो आम नागरिको के सदैव सम्पर्क मे रहता है जिसके कारण अधिकारीयों एवं बल सदस्यों के कार्यों व व्यवहार पर बहुत सी निगाहे रहती है. साफ्ट स्किल का उपयोग कर आम नागरिक एवं रेल यात्रियों से मृदु व्यवहार कर उनकी हर संभव सहायता किये जाने के लिए प्रेरित किया. रायपुर मंडल के द्वारा रेल यात्रियों की सेवा मे किये जाने वाले कार्यो को पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये इसे और उच्चस्तर तक लिये जाने का निर्देश दिया गया.

 इस दौरान कर्तव्य पालन के दौरान अपना सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 3 अधिकारियों क्रमशः उपनिरीक्षक, एस.आर.मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक, ए.रामाकृष्णा, सहायक उपनिरीक्षक (सेवानिवृत्त), एल.के.यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 6 अधिकारियों एवं बल सदस्य निरीक्षक, एम.के.मुखर्जी, उपनिरीक्षक, कमलभान तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक, एल.एन.सिंह, प्रधान आरक्षक, शाहिद मोहम्मद, प्रधान आरक्षक, दिलिप चौहान, प्रधान आरक्षक, जीवन लाल कौशल को उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!