इंजन फेल होने पर भी उतरेगा चंद्रयान-3

बेंगलुरु . इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 के सभी सेंसर व दोनों इंजन काम नहीं करेंगे तब भी लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होगा.

गैर-लाभकारी संस्था दिशा भारत द्वारा आयोजित चंद्रयान-3 भारत का गौरव अंतरिक्ष मिशन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लैंडर विक्रम का पूरा डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं को संभालने में सक्षम होगा. सोमनाथ ने कहा कि अगर सब कुछ विफल हो जाता है, सभी सेंसर फेल हो जाते हैं और कुछ भी काम नहीं करता है, तब भी विक्रम लैंडिंग करेगा.

इसरो टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्षैतिज विक्रम को चंद्रमा की सतह पर लंबवत उतारना है. सोमनाथ ने कहा कि यह अभ्यास महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान इसरो अपने लैंडर को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतारने में विफल रहा था. इसके अलावा यह सुनिश्चित करना भी चुनौती है कि ईंधन की खपत कम हो, दूरी की गणना सही हो और सभी एल्गोरिदम ठीक से काम करें.

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button