सटाेरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी, 8 गिरफ्तार, बैंक खातों में मिले करोड़ों रुपए

सटाेरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी, 8 गिरफ्तार, बैंक खातों में मिले करोड़ों रुपए

न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस एक्शन में नज़र आ रही है। त्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए सटोरिए और खाते किराए पर लेने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किए गए हैं। वहीं बैंक खातों में करोड़ों रुपए मिले हैं। साइबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है।

आरोपी व्यक्तियों की बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खुलवाते थे। जिसके बाद आरोपी बैंक खातों में अवैध तरीके से करोड़ों रुपयों का लेनदेन करते थे। इन ट्रांजेक्शंस से आरोपियों को कमीशन मिलता था।

बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के रुपयों के लेनदेन की बात कही जा रही है। इस मामले में तीन अलग-अलग थानों में दर्ज प्रकरणों के आधार पर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें-गुढ़ियारी थाना से 5, खमतराई थाना से 8 और तेलीबांधा थाना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button