भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत, मां-बेटे की हालत नाजुक…

भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत, मां-बेटे की हालत नाजुक...

न्यूज़ डेस्क : दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आ रही है। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गयी। घटना धमतरी जिले की बतायी जा रही है। कुहकुहा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरंग का रहने वाला है। घटना के वक्त वो आरंग से धमतरी के नारी गांव जा रहा था। इसी दौरान कुरुद के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुरुद पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कुरुद पुलिस ने घायल मां-बेटे को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है।

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button