छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज

तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ी, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से ज़यादा …

तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ी, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से ज़यादा ...

न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब मानसून पर ब्रेक लग गया है। बीते दिनों हुई बारिश से मौसम को खुशनुमा हुआ था लकिन कुछ दिनों से तेज़ गर्मी और उमस से जनता परेशान है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्‍तीसगढ़ के तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम का मिजाज अभी एक-दो दिन ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

वहीं रायपुर का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 33.8, पेंड्रारोड में 31.8, अंबिकापुर में 29.9, जगदलपुर में 32.1, दुर्ग में 33.9, राजनांदगांव में 33 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान से 5 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button