दुनियाNationalट्रेंडिंग न्यूज़

भारत ने 17 पाकिस्तानी कैदियों को वापस भेजा

भारत ने शुक्रवार को देश की जेलों में बंद 17 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन वापस भेज दिया. पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी.

पाकिस्तान के मिशन ने ट्वीट किया, पाकिस्तान उच्चायोग, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अथक प्रयासों और भारतीय पक्ष के सहयोग के बाद भारत की जेलों में बंद 17 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वापस भेजा गया. सभी पाकिस्तानी कैदी अपनी सजा पूरी करके भारत से वापस जाएं.

भारत ने पाकिस्तान के साथ सूचि शेयर की

इसमें कहा गया है, “सभी पाकिस्तानी कैदी अपनी सजा पूरी करके भारत से वापस जाएं, इस दिशा में हमारे प्रयास जारी रहेंगे.” भारत ने एक जनवरी को देश की जेलों में बंद 339 पाकिस्तानी असैन्य कैदियों और 95 पाकिस्तानी मछुआरों की सूचियां पाकिस्तान के साथ शेयर की थीं.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी थी. इसने कहा था कि पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंद 51 असैन्य कैदियों और 654 मछुआरों की सूचियां साझा की थीं, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!