राशिफल, जानें क्या है आपका भविष्यफल

मेष राशि (Aries)

व्यापार करने वालो को आज मंदी का असर अपने काम में स्पष्ट दिखायी देगा। भाई बहनो से असहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने उपर आपको विश्वास रखना चाहिये अन्यथा कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। लव कपल्स के लिये आज का दिन बहुत आनन्द वाला रह सकता है। शिक्षा के लिये दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

मित्रो के लाभ के लिये आज आप कोई आर्थिक योजना की शुरुआत कर सकते है। नौकरीपेशा लोगों के सामने अचानक कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां भी आ सकती हैं। आज व्यापारी वर्ग के लिये उधार के कारण आर्थिक संकट झेल सकते है। शादीशुदा जातको के लिये आज का दिन प्रेम ऐर मनोरंजन वाला रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप शारीरिक समस्याओं बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। आर्थिक मामलो में आपको आज लाभ मिल सकता है।आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होगी। विद्याप्राप्ति के लिये आज आपको कुछ कष्ट उठाना पड़ सकता है। छात्रों को आज कोई परीक्षा देनी पड़ सकती है लेकिन चिन्ता न करे आप सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer)

आज परिश्रम की अधिकता रह सकती है। आराम करना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा। आपसी विवाद के कारण आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से मदद नहीं मिलने के कारण आज परेशान हो सकते हैं। प्रेम प्रसंगों को आज जग जाहिर करने से बचने चाहिये।

सिंह राशि (Leo)

आज मांस पेशियों में खिंचाव हो सकता है। अपना ख्याल रखना चाहिये।व्यावसायिक जीवन में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों के लिये आज आप समय दे सकते हैं। पढ़ाई लिखाई के सम्बन्ध में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo)

अर्थ की कमी को दूर करने के लिये आज आप कोई एफ डी या सेंविंग हटानी पड़ सकती है। आज स्वास्थ्य के मामले में आपको सचेत रहने की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत बेहतर साबित हो सकता है। शादीशुदा जीवन भी तनावमुक्त रहेगी। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra)

सेना या पुलिय की नौकरी के लिये प्रयासरत जातको को शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें तो ठीक रहेगी। संतान के लिये आज आप को कुछ चिन्ता रह सकती है। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन भाग्य पूरी तरीक़े से आपका साथ दे रहा है किसी न किसी मित्र द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। हो सकता है कि आपके आत्मविश्वास पहले से दुगुना हो जाए पारिवारिक सदस्यों द्वारा भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला का आज के दिन आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का का दिन गहरी चीज़ों पर विचार ज़्यादा करेंगे या साथ ही साथ आप में से कई लोग जो चीज़ें हाथ से निकल गए हैं उस पर ध्यान रखेंगे। हो सकता है कि अनावश्यक चीज़ों द्वारा आपका रुका हुआ काम जो है वह और स्थगित हो जाए। कई लोगों को मानसिक तनाव अधिक महसूस होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।इस समय कुछ भी ऐसा न बोलें जिससे संबंध खराब हो जाए। सोच समझकर चलेंगे तो इसी समय को और बेहतर बना पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)

जीवन साथी के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। आप रिश्तों में प्रेम में मधुरता जो चाहते हैं वो आज के दिन आपको प्राप्त होगा। भरपूर सहयोग भरा दिन होगा। आज आपका साथ ही साथ किसी पार्टनरशिप द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। मिल जुलकर सहयोग द्वारा कार्य पूरे होंगे। मन में किसी प्रकार की चिंता चल रही थी तो वो दूर होती हुई नज़र आ रही है। आर्थिक तौर पर भी लाभ नज़र आ रहा है आज का दिन आपका मान सम्मान भी बढ़ाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोई पुराना कर्ज़ हो वो भी आपको परेशान कर सकता है मानसिक रूप से आप तनावग्रस्त नज़र आ रहे हैं। साथ ही साथ आपमें से कई लोगों को अगर कोई परेशानी चल रही थी किसी महिला द्वारा कोई परेशानी चल रहे थे तो वो भी आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाएगी। आप में से कई लोगों को इस समय पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए अपने भाई बहनों के साथ संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन विद्या द्वारा कुछ सीखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके संस्कार बहुत काम आएंगे। घर परिवार में संबंध गहरे होंगे। शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिए बेहद श्रेयस्कर रहेगा। लेकिन आक्रोश में आकर उत्तेजना में आकर कुछ भी न करें। इस समय पर सोच समझकर चलेंगे तो आपके लिए भाग्य पूरी तरीक़े से साथ देगा।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button