
रायपुर : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। जहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। साय के नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेउन्हें बधाई दी है। राजनैतिक गलियारों में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइनिंग करने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे की पार्टी उन्हें बड़ी ज़िमेदारी दे सकती है। इसके बाद आज उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है।