बेटे से मिलने यूपी से मां की मौत, पलटी कार

जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है। जिस महिला की मौत हुई, वह अपने बेटे से मिलने के लिए आई थी। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button