एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा किया

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए आज छत्तीसगढ़ का दौरा किया।
राज्य की राजधानी रायपुर में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान, उन्होंने सांसदों, विधायकों और अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा। सुश्री मुर्मू ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।