छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी!, इतने बजे दिल्ली में होगी बैठक…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी!, इतने बजे दिल्ली में होगी बैठक...

न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव एवं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद है। इसी बीच एक बड़ी कलहाबार सामने आ रही है। छग कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर 3 बजे AICC में कांग्रेस की बैठक शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक आज शाम-देर रात तक कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी सूची जारी करेगी। जारी होने वाली सूची में रायपुर की सभी सीटों के नाम होंगे। जो कि हाई प्रोफाइल है।