मुख्यमंत्री ने किया मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल,अब यह महिला नेता संभालेंगी वित्त और राजस्व विभाग ..

मुख्यमंत्री ने किया मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल,अब यह महिला नेता संभालेंगी वित्त और राजस्व विभाग ..

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल करते हुए। आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है।दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद लगातार फेरबदल किया जा रहा है। कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।लेकिन अब वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी आतिशी को दे दी गई है। कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी भेजी गई थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है।

आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्हें पहले जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।अब वर्तमान में इस विभाग के अलावा बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग की जिम्मेदारी भी मिली हुई है।मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी अपने आठ साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है।

 

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button