ब्रेकिंग न्यूजट्रेंडिंग न्यूज़दिल्लीराजनीतिराष्ट्र
जेल में बंद पूर्व मंत्री की बिगड़ी तबीयत,LNJP अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट…

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत और भी बिगड़ गई है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट में लोक नायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी और तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। वही आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे तानाशाही बताया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।’
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1661667525929713664