केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ. हालांकि ये हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ. जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है. लेकिन जिसने भी यह नजारा देखा उसकी सांसें रुक गईं.
जिसने भी यह हिमस्खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्य घूम गए. वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्खलन की घटना सामने आई थी. जिसने भी यह हिमस्खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्य घूम गए. वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ.
वहीं श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के पहाड़ों पर आए इस हिमस्खलन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है. विगत 23 सितंबर को भी केदारनाथ के पीछे पहाड़ों पर एवलांच की घटना सामने आई थी. तब धाम में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था. अच्छी बात ये रही थी कि तब भी इस एवलांच से कोई नुकसान नहीं हुआ था.