छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूजराजनीति

‘बदलाव यात्रा’ के ज़रिए सभी विधानसभाओं की जनता से रूबरू होगी यह पार्टी…

'बदलाव यात्रा' के ज़रिए सभी विधानसभाओं की जनता से रूबरू होगी यह पार्टी...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। इसी बच्च अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को जितने के लिए तैयारियां चुकी है। बता दे की आम आदमी पार्टी आज ‘बदलाव यात्रा’ का आगाज करेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी आज ‘बदलाव यात्रा’ का आगाज करेगी। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के कनकुरी में बदलाव यात्रा का आगाज पार्टी करेगी।

आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा 17 जुलाई को रायगढ़, 18 जुलाई को सरगुजा, 19 जुलाई को कोरबा, 20 जुलाई को कांकेर, 21 जुलाई को बस्तर और 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित ‘बदलाव यात्रा’ में शामिल होंगे। इस दौरान संजीव झा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा के माध्यम से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम लोगों से भी मुखातिब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button