बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूजराष्ट्र

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पुलिस कर्मचारियों से भरी बोलेरो नदी में गिरी, 7 की मौत….

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पुलिस कर्मचारियों से भरी बोलेरो नदी में गिरी, 7 की मौत...

न्यूज़ डेस्क : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा दर्दनाक सड़क हादसे में छह पुलिस कर्मचारियों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी मंगली से तीसा की ओर रही थी तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद तेज़ रफ़्तार बोलेरो नदी में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की जान चली गई। चार लोग घायल हैं। ये पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए मंगली व बैरा गढ़ चौकी से सनवाल ब्रुइला की तरफ जा रहे थे।
मृतकों की पहचान
1 सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर, कांगड़ा।
2 हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी बाथड़ी डलहौजी चंबा।
3 कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा।
4 कांस्टेबल सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा निवासी सूरजपुर देहरा कांगड़ा।
5 कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी खेरियां जवाली कांगड़ा।
6 कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा।
7 चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा।

घायलों की पहचान
1 कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर।
2 हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा।
3 कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा।
4 पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button