छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूजराजनीति

कांग्रेस विधायक के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार जवान घायल…

कांग्रेस विधायक के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार जवान घायल...

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की फॉलो वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चार जवानों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर विकास प्रधिकरण की बैठक से लौटते समय यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक फॉलो वाहन एक टिप्पर से जा टकराई जिससे टिप्पर मौके पर ही पलट गई है। यह हादसा देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जोबा अड़गपाल पुलिया के पास हुआ। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button