धर्मबड़ी खबरें

1 दिसंबर 2023, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

मेष राशि: आज का राशिफल
परिवार में करीबियों से चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक दूसरे के पास आएंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें आपको शांत रहना है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशिः आज का राशिफल
किसी काम को करने के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी सरकारी योजना में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का राशिफल
जिससे परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए योजना बना सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे और आप अपने खानपान और जीवनशाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि: आज का राशिफल
आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने घर की मरम्मत करने की भी योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

aamaadmi.in

सिंह राशि: आज का राशिफल
आप किसी बात को लेकर उलझन में ना आएं। परंपरागत कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान को संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह भविष्य के लिए भी आसानी से बचत कर पाएंगे।

कन्या राशि: आज का राशिफल
वाणिज्यिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। मित्रों का साथ आपको पूरा मिलेगा। आप यदि किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ से चले, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला राशिः आज का राशिफल
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ जिम्मेदारियाओं का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अध्यात्म के कार्यों को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु राशिः आज का राशिफल
परिवार में किसी सदस्य से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

मकर राशिः आज का राशिफल
साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह लंबे समय बाद दूर हो सकती है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशिः आज का राशिफल
अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। आपको कुछ स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ कुछ ठगी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशिः आज का राशिफल
रक्त संबंधी रिश्तों मे सुधार आएगा। आप कला कौशल से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अजनबी लोगों पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल