अगर आप लैपटॉप को पैरों पर रखकर काम करते हैं, तो सावधान हो जाएं। यह आदत सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
कोविड के बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है। कई लोग लैपटॉप को पैरों पर रखकर काम करते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
पैरों पर लैपटॉप रखने से लैपटॉप की गर्मी पुरुषों की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे अंडकोष का तापमान बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
लैपटॉप पास में होने के कारण स्क्रीन आंखों के करीब आ जाती है। इससे आंखों में थकावट और जलन हो सकती है।