तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बीच विवाद फिर उभरकर सामने आया।

जब राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होने वाला था, राष्ट्रगान न बजाए जाने पर राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

राज्यपाल कार्यालय ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान और संविधान का अपमान किया गया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रगान बजाने की अपील की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने नकार दिया।

यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी राज्यपाल और सरकार के बीच विधानसभा में विवाद हो चुका है।

इस विवाद के बीच विधानसभा सत्र में अन्ना विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का मामला भी चर्चा में है, जिससे सत्र और हंगामेदार हो सकता है।

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान के अपमान से नाराज राज्यपाल, किया वॉकआउट