क्यों शुभ होता है दही चीनी खिलाना?

हालही में हम सभी को एक नजारा देखने को मिला जब राष्ट्रपति ने मोदी जी को पीएम पद की शपथ से पहले दही शक्कर खिलाया।

हम भी जब अक्सर कही शुभ कार्य के लिए जाते हैं तो हमारी मां या घर का कोई सदस्य हमे दही चीनी खिलाता है।

दही चीनी खिलाना आखिर शुभ क्यों होता है आइए जानते हैं।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि दही चीनी खाकर निकलने से मनोकामना पूरी होती है।

सफेद चीज चंद्रमा से संबंधित है,और चंद्रमा मन का कारक होता है।

ऐसे में ये दोनो चीजे भी सफेद है,इनके सेवन से मन एकाग्र रहता है।

अपने कार्य में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।