
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस कार्यक्रम में छात्र, अभिभावक और शिक्षक प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़ी अपनी समस्याओं पर सवाल पूछ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि
देश के हर राज्य को छात्रों की संख्या के आधार पर पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। छत्तीसगढ़ ने इस लक्ष्य को न केवल पूरा किया बल्कि इसे लगभग दोगुना कर दिया।
लक्ष्य: 10 लाख 25 हजार पंजीकरण
हासिल: 20 लाख 28 हजार पंजीकरण
सफलता प्रतिशत: 197.86%
बड़े राज्यों को पछाड़ा
छत्तीसगढ़ ने यूपी, मध्यप्रदेश और गुजरात जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। कई भाजपा शासित राज्य जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।
दूसरा स्थान: ओडिशा
तीसरा स्थान: गुजरात
सिर्फ 8 राज्यों ने पूरा किया लक्ष्य
देशभर में केवल 8 राज्य ही अपने पंजीकरण लक्ष्य को पूरा कर सके। इनमें शीर्ष 3 राज्यों के अलावा पंजाब, राजस्थान, आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश शामिल हैं।
कार्यक्रम की खास बातें
“परीक्षा पे चर्चा” का आठवां संस्करण जनवरी में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में लगभग 2,500 चयनित छात्रों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष “पीपीसी किट” प्रदान की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की सफलता का राज
छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार किया गया।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।