दिल्लीबड़ी खबरेंराष्ट्र

AAP Manifesto 2025: केजरीवाल ने 15 गारंटी के साथ जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

AAP Manifesto 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को पार्टी के मुख्यालय से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस बार के घोषणा पत्र में अरविंद केजरीवाल ने 15 अहम गारंटी दी हैं, जिन्हें पार्टी ने विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए तैयार किया है।

केजरीवाल ने इस घोषणा पत्र को सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि गारंटी के रूप में पेश किया, जो उनके मुताबिक केवल वे ही दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राजनीतिक दलों की घोषणाएं केवल चुनावी जुमले होती हैं। उनका दावा है कि आम आदमी पार्टी की गारंटी पक्की गारंटी है, जिसे पार्टी अगले पांच सालों में पूरा करेगी।

आम आदमी पार्टी की 15 गारंटी (AAP Manifesto 2025)

  • युवाओं के लिए रोजगार: केजरीवाल ने दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी दी है।
  • महिला सम्मान योजना: हर महिला को हर महीने 2100 रुपये उनके बैंक अकाउंट में दिए जाने की गारंटी।
  • संजीवनी योजना: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज की गारंटी। इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
  • पानी के बिल माफी: गलत पानी के बिलों को माफ करने की गारंटी।
  • 24 घंटे पानी आपूर्ति: 24 घंटे साफ पानी देने की गारंटी।
  • यमुना की सफाई: यमुना नदी को साफ करने की गारंटी।
  • यूरोपीय स्टैंडर्ड सड़कों: दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय मानक पर बनाने की गारंटी।
  • डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप: दलित समाज के बच्चों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की गारंटी।
  • छात्रों के लिए परिवहन सुविधा: छात्रों को फ्री बस और 50% मेट्रो किराया की गारंटी।
  • पुजारियों और ग्रंथियों को मानदेय: पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय की गारंटी।
  • किरायेदारों को राहत: किराएदारों को भी बिजली और पानी के बिल में फायदा मिलेगा।
  • सीवर लाइन सुधार: सीवर की सफाई और सुधार के लिए 15 दिनों के अंदर काम शुरू करने की गारंटी।
  • राशन कार्ड: गरीबों को राशन कार्ड मुहैया करने की गारंटी।
  • ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के लिए सहायता: चालकों की बेटियों की शादी में 1 लाख रुपये की मदद, 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस।
  • कानून व्यवस्था सुधार: दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए RWAs को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स रखने की गारंटी।

केजरीवाल ने मंच से इस गारंटी पत्र पर हस्ताक्षर भी किए, जिससे यह साबित होता है कि पार्टी अपनी वादों के प्रति गंभीर है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button