छत्तीसगढ़रायपुर

महिला सरपंच की हत्या का खुलासा, जानें किसने रची थी साजिश

जशपुर जिले में महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सायबर सेल, डाॅग स्कवायड और फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई. महिला सरपंच की निर्मम हत्या उसके जेठ पुस्तम सिंह सिदार ने ही कुल्हाड़ी से की थी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हमले के बाद महिला को खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था. पूरी घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है. एसपी शशि मोहन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में महिला सरपंच प्रभावित सिदार की निर्मम हत्या कर दी गई थी. मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. शुरूआती जांच में कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था. अंधेकत्ल के मामले में राजनीतिक एंगल भी सामने आया था. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर में परिवार की एक और महिला मिली. उस वक्त पुलिस को शक हुआ कि अगर हत्यारा बाहर से आया तो उस महिला को घटना के बारे में कैसे मालूम नहीं हुआ. इस महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया. लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ दोबारा पूछताछ में उसके पति के द्वारा हत्या करना सामने आया.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल