धर्म

आज का राशिफल (14 अप्रैल) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

​मेष राशि – मेष राशि के जातकों को आज अच्छे अवसर मिलेंगे। दिलचस्प यह रहेगा कि आप उनका कितना लाभ उठा पाते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। सरकारी कार्यों में फायदा होगा। कार्यों को सावधानी के साथ करें। इससे बेहतर परिणाम मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों की भागदौड़ आज अधिक रहने वाली है। काम का दबाव ज्यादा होगा, लेकिन नतीजे आशाजनक होंगे। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से इच्छित परिणाम मिलेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा संतोषजनक रहेगी। लाभ हासिल करने में सफलता मिलेगी।

– Advertisement –
​मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलने में परेशानियां आ सकती हैं। कारोबार में व्यक्तिगत मुद्दों को सामने लाने से बचें। इस सबके बावजूद आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बशर्ते खर्चों पर नियंत्रण रहे।

– Advertisement –

aamaadmi.in

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आनंददायक रहेगी। इच्छित परिणाम हासिल होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। सेहत ठीकठाक रहेगी।

​सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज पेशेवर जीवन में लाभ मिलेगा। आज कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसका फायदा भी मिलेगा। आज उच्च अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। कारोबार में सफलता के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना मजबूती से करेंगे। सक्रिय रहने का लाभ मिलेगा।

​कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके प्रमोशन में अड़चनें आ सकती हैं। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कुछ सौदों में भारी मुनाफा मिलेगा।

तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए कारोबार के लिहाज से दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको अच्छा सौदा हासिल हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। करीबी रिश्तेदारों की मदद से लंबे समय से अटका कोई घरेलू काम पूरा होगा।

​वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातक आज नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो सभी पहलुओं के प्रति जागरूक रहना बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अहम कार्यों को करते हुए जल्दबाजी न बरतें।

​धनु राशि – धनु राशि वालों को आज काफी अच्छे व्यावसायिक अवसर मिलेंगे। इन्हें भुनाकर आप भविष्य में अच्छा लाभ अर्जित करने की उम्मीद कर सकते हैं। आज कमाई सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। करीबी लोगों का प्यार मिलेगा।

​मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए दिन शानदार परिणाम लेकर आएगा। फैमिली बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। अहम फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातक क्रिएटिविटी के दम पर बॉस की गुडबुक्स में शामिल होंगे।

​कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को आज परिवार में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए प्रयत्न करने होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संयम से काम लें। निजी कार्यों में सावधानी बरतें। गोपनीयता बनाए रखें। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

​मीन राशि – आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। करीबी मित्रों की मदद से कारोबार में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल