
मेष राशि(Aries)
आज यानी 2 मई को मेष राशि वालों को मन मुताबिक लाभ होगा बिजनेस हो या फिर व्यापार हर जगह सिर्फ लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश रहेंगे, यदि नहीं नौकरी की खोज में है तो वह मिल सकती है स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम संबंधी बीमारी घेर सकती है। लव लाइफ में भरोसा करना सीखना होगा।
Also Read – वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, दर्शन करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी
वृषभ राशि (Taurus)
2 मई शुक्रवार के दिन पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। ऑफिस में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम में कुछ नयापन ला सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों की नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेना।
मिथुन राशि (Gemini)
Also Read – दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
आज यानी शुक्रवार के दिन आपका उधार लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसे आप व्यापार या व्यवसाय में लगाकर फायदा कमा सकते हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा जो आपको अलग पहचान दिलाएगा। बात करें स्वास्थ्य की तो आप आज सेहतमंद महसूस करेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी।
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क जातक वालों की तो शुक्रवार के दिन उनके व्यापार और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में भी वर्कलोड रहेगा जिसकी वजह से आप घर में भी सही तरीके से समय नहीं दे पाएंगे। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में किसी एक की गलती सामने आ सकती है। युवा जातक अपने स्किल पर ध्यान दें।
Also Read – दिनेश मिरानिया के परिवार को मिलेगी 20 लाख की सहायता, सीएम का ऐलान
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों को 02 मई शुक्रवार के दिन किसी अन्य जगह से बेहतर पैकेज के साथ आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में भी उन्नति के अवसर है। काम के सिलसिले को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड लाइफ और लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं दूर डेट पर जा सकते हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलने के आसार है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ने से किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से फायदा होगा।
तुला राशि(Libra)
तुला राशि के लोगों का शुक्रवार यानी 02 मई का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आश्यकता है, विरोधी पक्ष षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
02 मई शुक्रवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ लगाएंगे सब पूरा होगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
शुक्रवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए उलझनो से भरा रहेगा। घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो एक बार जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। युवा जातक को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। माता पिता के स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर जातक वाले लोगों को आज यानी शुक्रवार के दिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आर्थिक संपन्नता भरा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से लेकर ब्याज में उधार दिया हुआ पैसे सब जगह से मुनाफा होगा। आपको अपने सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है जिन्हें आज 2 मई शुक्रवार के दिन आकस्मिक धन लाभ होने का संकेत है। जॉब करने वाले लोगों के साथ ग्रह उनके सहयोगी बनेंगे जो भी चाहेंगे ट्रांसफर से लेकर के प्रमोशन तक सब मिलेगा। लव लाइफ का दांपत्य जीवन में क्रोध आपकी समस्या बन सकता है, इसलिए अपने आप को शांत रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
मीन राशि(Pisces)
2 मई शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं होने वाला। बिजनेस में नुकसान होने के संकेत है घर परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में भी परेशानियां बढ़ सकती है जिसका में कारण होगा आलस्य, इसलिए आलस्य करने से बचें। बच्चे खाने-पीने पर ध्यान दें। प्यार करने से पहले थोड़ा सतर्क रहें।