छत्तीसगढ़रायपुर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रायपुर में महिलाओं ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर की महिलाओं ने देशवासियों के गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का प्रतीक बने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर राजधानी शहर में नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन से गांधी मैदान एवं सिटी कोतवाली महावीर चौक होकर मालवीय रोड होते हुए जय स्तंभ चौक तक लगभग डेढ हजार से अधिक की संख्या में महिलाओं ने राष्ट्र भक्ति का परिचय देते हुए राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे संयुक्त नगर निगम की महिला पार्षदों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मन देश के सौ से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया। उनके 9 आतंकी ठिकानो का सफाया करने की अदभूत सफलता देश के लिए अर्जित की। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के अभियान की शानदार सफलता से कृत्य कृत्य होकर राजधानी की महिलाओं ने उत्साह के साथ आज शहर के मुख्य मार्गो में तिरंगा यात्रा हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए निकाली एवं सेना की शानदार सफलता से अभिभूत होकर महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला। आपरेशन न सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित महिला पार्षदों ने उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता दर्ज करवायी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर में मिली शानदार सफलता पर राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर एकत्र होकर हार्दिक धन्यवाद दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान रायपुर नगर निगम के पूर्व एमआईसी सदस्य एवं रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल