धर्म

आज का राशिफल (03 जून) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल – मेष राशि

आज के दिन आपकी एनर्जी को बढ़ाने में मदद करेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। आपके लिए कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले प्लानिंग जरूरी है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने समय का सदुपयोग करें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें।

उपाय: आज मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, इससे आपके कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।

 

aamaadmi.in

आज का राशिफल – वृषभ राशि

आज के दिन आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। वर्कप्लेस में किसी सीनियर से सलाह लेना और आगे बढ़ने के रास्ते निकालें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें।

उपाय: गाय को हरी घास और गुड़ खिलाएं।

 

आज का राशिफल – मिथुन राशि

 

आज के दिन कुछ नए क्रिएटिव आइडियाज आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। किसी भी बात पर ओवरथिंकिंग से बचें और काम में फोकस बनाए रखें। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है।

उपाय: किसी कन्या को मिठाई या बिस्किट दें।

आज का राशिफल – कर्क राशि

आज के दिन पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझ कर ही लें। आपको परिवार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। जीवन में धैर्य बनाए रखें, जिससे आपको सफलता हासिल करने में मदद मिल सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

 

आज का राशिफल – सिंह राशि

आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस मजबूत बना रहेगा। आज आप कोई बड़ा स्टेप लेने का विचार बना सकते हैं। दूसरों पर निर्भर रहने से बेहतर है खुद पर भरोसा करें।

उपाय: किसी जरूरतमंद को गुड़ और चने का दान करें।

आज का राशिफल – कन्या राशि

आज के दिन आपका वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन काम को संभालने में आपकी मैनेजमेंट स्किल्स काम आएंगी। आज के दिन अपनी सेहत को बिलकुल भी नजरअंदान न करें और यदि आपको कोई भी स्वास्थ्य समस्या है तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।

उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक लगाएं और जल चढ़ाएं।

 

आज का राशिफल – तुला राशि

आपकी रिलेशनशिप में थोड़ी ग़लतफ़हमी हो सकती है। रिश्तों में संचार बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी हो सकता है। आपको जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय: किसी जरूरतमंद को मिश्री और चावल का दान करें।

आज का राशिफल – वृश्चिक राशि

आज के दिन आप ज्यादा भावुक नजर आ सकते हैं। आज आपके लिए भावुक रहना थोड़ा फायदेमंद हो सकता है। किसी करीबी से दिल की बात शेयर करें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का राशिफल – धनु राशि

आज के दिन आप कुछ नए प्लान बना सकते हैं, खासतौर पर ट्रैवल या लर्निंग से जुड़ी चीजों में कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आज के दिन आपकी पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।

 

आज का राशिफल – मकर राशि

आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। अपनी बातों में लचीलापन बनाए रखें और कोई भी रिस्क लेने से न डरें।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

 

आज का राशिफल – कुंभ राशि

आज के दिन आप अपनी इनोवेटिव सोच के कारण दूसरों से अलग नजर आएंगे। आपको वर्कप्लेस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने में सक्षम रहेंगे, जिससे लोग आपकी सराहना करेंगे।

उपाय: शिवलिंग पर शहद अर्पित करें।

 

आज का राशिफल – मीन राशि

आज के दिन आपकी धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ सकती है। आज के दिन मेडिटेशन से माइंड शांत रहेगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने की कोशिश करें और इंट्यूशन पर भरोसा करें।

उपाय: पीले फूलों से विष्णु जी की पूजा करें।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल