छत्तीसगढ़रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड : अंतरराष्ट्रीय सिम फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश, कई शहरों से पकड़े गए

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत अंतरराष्ट्रीय सिम फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग और धमतरी से 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड, म्यूल अकाउंट, और साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल थे। इन सिम कार्ड्स का उपयोग यूएई, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों में किया जा रहा था, जिससे अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से इनके संबंध की आशंका को बल मिला है।

अब तक की कार्रवाई में 7000+ फर्जी सिम कार्ड और 590 मोबाइल नंबर की पहचान कर सभी को डिएक्टिवेट करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

फर्जी सिम चालू करने का तरीका:
गिरफ्तार आरोपित ई-केवाईसी और डी-केवाईसी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहे थे:
डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक तकनीक से फर्जी ई-केवाईसी करते थे।
ग्राहक के आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी से बिना ग्राहक की जानकारी के अतिरिक्त सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों को बेच देते थे।
इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल मनी म्यूल अकाउंट, ऑनलाइन फ्रॉड और टेलीग्राम जैसे माध्यमों में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपित:
नितेश शर्मा – करौली, राजस्थान
पीयूष पांडे – सतना, मध्यप्रदेश
हरविंदर भाटिया – दुर्ग
दिलावर सिंह संधू – भिलाई, दुर्ग
उदय राम यदु – चंगोराभाठा, रायपुर
आशीष कलवानी – पुरानी बस्ती, रायपुर
चंदन सिंह – भनपुरी, रायपुर
सचिन गिरी – मोवा, रायपुर
वैभव साहू – दुर्ग
सूरज मारकण्डे – कुरूद, धमतरी
अतहर नवाज – मठपुरैना, रायपुर

aamaadmi.in

आगे की कार्रवाई:
इंटरनेशनल साइबर लिंक की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क।
सभी आरोपितों से विस्तृत पूछताछ जारी।
मनी ट्रेल और साइबर नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

 

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस के साइबर अपराध नियंत्रण में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल