दिल्लीराष्ट्र

दिल्ली पहुंचने से पहले ही एयर इंडिया के विमान का बदला रूट, यहां हुआ टेकऑफ

एयर इंडिया(Air India) के विमान से संबंधित शिकायतें अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद से लगातार बढ़ रही हैं. कभी टेकऑफ के दौरान समस्याएं उत्पन्न होती हैं, तो कभी पूरी फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ता है. हाल ही में एक इमरजेंसी लैंडिंग का मामला भी सामने आया है. ताजा घटना में, रियाद से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंचने के बजाय जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इस विमान को आज दोपहर 1 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन अचानक जयपुर डायवर्जन के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
रियाद (सऊदी अरब) से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI926 ने शाम 5 बजे के बाद उड़ान भरी और इसे दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर रात 1 बजे उतरना था. हालांकि, विमान को आज सुबह 5 बजे जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया. इससे पहले, टोक्यो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI357 को केबिन के एयर कंडीशनर में तकनीकी समस्या के कारण कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा था. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी तकनीकी जांच की गई.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button