धर्म

आज का राशिफल (26 सितम्बर) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढ़िया लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा , परिवार का माहौल अच्छा होगा। आज आपको किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आप अपने रीति – रिवाजों को बेहतर समझ पायेंगे। आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी का ऑफर आएगा, जिससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं , जीवन में खुशियां आएंगी।

मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का वृषभ राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर के बडों से राय मिलेगी, जिससे किसी काम को पूरा करने में आसानी होगी। आज इस राशि के छात्रों को टीचर का भरपूर सहयोग मिलेगा, किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में आसानी होगी। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में थोड़ा ज्यादा लगेगा। साथ ही किसी रचना के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। माता को नारियल चढ़ाएं , सब कार्य सफल होंगे।

वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक
मिथुन राशि- धन लाभ के योग हैं

aamaadmi.in

आज का मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी नए काम की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम शुरू करेंगे। आज आपको पारिवारिक उलझन का समाधान मिलने से, मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में आ रही रुकावटे ख़त्म होंगी, आपको किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। माता को गुड़हल का फूल चढ़ाएं , सुख –सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल
कर्क राशि- कारोबार में उन्नति मिलेगी

आज का कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसका लाभ उठा कर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को जल्द ही, विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज कपड़ा कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा, जिससे आपका बिजनेस ग्रोथ करेगा। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, आप उन्हें डाँटने की बजाय प्यार से समझाने का प्रयास करें।

कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि- स्वास्थ्य सुधार होगा

आज का सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जहां आपको नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के फील्ड से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके साथ काफी लोग जुड़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए आज आप पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको किसी दोस्त से शुभ समाचार मिलेगा , आपको ख़ुशी होगी। माता को खोये से बनी मिठाई का भोग लगायें, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला
कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं

आज का कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा , साथ ही आपके सपने पूरे होने की उम्मीद है। आज हेल्थकेयर में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी, शाम होते – होते आपको हल्की थकान का अहसास हो सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं और उन्हें कुछ उपहार भी देंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी, आप उनमें बढ़ – चढ़ हिस्सा लेंगे। जिससे आपका मान – सम्मान भी बढ़ेगा। माता को सेब का भोग लगायें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आप उन कार्यों को महत्व देंगे, जिनसे आपको ख़ुशी और लाभ दोनों मिल सकें। आज आपके जीवन में तटस्थता और स्पष्टता बनी रहेगी, जिसका दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज आपको पुरानी दोस्ती का बड़ा लाभ होगा, आप साथ मिलकर एक नयी शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढाई करेंगे। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकतें हैं।

तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग-मजेंटा

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल करने का प्रयास करें, साथ ही दूसरे व्यक्तियों की भी भावनाओं का सम्मान करें। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी। आज अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, इस रिश्ते से सभी सहमत होंगे। आज किसी काम को करते समय आपकी काबिलीयत निखर कर आएगी। सीनियर आपकी तारीफ करेंगे।

वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 02

वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- इंडिगो

आज का धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए बड़े भाई की मदद ले सकते हैं। जिससे काम सही समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। आज आपको किसी क़ानूनी मामले में उच्च अधिकारी से सलाह प्राप्त होगी, जिससे मामला जल्द ही सुलझ जायेगा। आज आपको राजनीति से जुड़कर कुछ बड़ा करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही समाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी। आज आपके घर पर अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

आज का मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके अधिकतर काम सफल होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और ज्यादा मजबूत होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन सहज हो जायेगा। आज आप बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। साथ ही किसी इन्वेस्टमेंट में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपकी मुलाकात किसी दोस्त से होगी, जिससे मिलकर आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज आप समय निकालकर कुछ वक्त बड़े – बुजुर्गों के साथ बितायेंगे, जिनसे आपको बहुत सी बातें पता चलेगी, जो भविष्य में आपके काम आएंगी। माता को हलवा भोग लगायें, आपको खुशियां प्राप्त होंगी।

मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

आज का कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा , आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आपको नौकरी में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप शांतिपूर्ण तरीके के साथ किसी काम को सम्पन्न करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेंगे, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति होगी , इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

आज का मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है | आज आपका स्वभाव सभी को पसंद आएगा और आपके काम की सराहना होगी। आज आप किसी काम को करने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें। आज आपकी रुचि साहित्य में रहेगी , आप कुछ नया लिखने का प्रयास करेंगे, जिसकी बहुत प्रशंसा होगी। इस राशि के कला और अभिनय से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और ज्यादा गहरी होगी।

मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल