
लखनऊ। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक शानदार हवाई टूर पैकेज ‘अद्भुत अंडमान’ लॉन्च किया है। यह छह रात और सात दिन का टूर पैकेज 12 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत लखनऊ से होगी।
इस टूर के तहत पर्यटकों को अंडमान के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों की झलक देखने को मिलेगी। पैकेज में लखनऊ से पोर्ट ब्लेयर तक की फ्लाइट शामिल है, जिसमें कोलकाता एयरपोर्ट पर हॉल्ट होगा। ठहरने और खाने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है।
यात्रा के प्रमुख आकर्षण:
पोर्ट ब्लेयर में:
-
कार्बिन्स कोव बीच
-
सेल्युलर जेल
-
लाइट एंड साउंड शो
-
रॉस द्वीप
-
नॉर्थ बे आइलैंड
हेवलॉक द्वीप में:
-
कालापत्थर बीच
-
राधा नगर बीच
नील द्वीप में:
-
लक्ष्मणपुर बीच
-
नेचुरल ब्रिज
-
भरतपुर बीच
पैकेज की कीमतें:
श्रेणी | प्रति व्यक्ति शुल्क |
---|---|
एक व्यक्ति | ₹76,500 |
दो व्यक्ति (प्रति व्यक्ति) | ₹63,000 |
तीन व्यक्ति (प्रति व्यक्ति) | ₹62,400 |
बच्चा (बेड सहित) | ₹57,700 |
बच्चा (बिना बेड) | ₹54,100 |
बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है। इच्छुक यात्री IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com पर बुकिंग कर सकते हैं या प्रयागराज जंक्शन स्थित IRCTC कार्यालय अथवा लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।