बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में 25 अक्टूबर को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां पति ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को टंगिया से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचरण पोर्ते नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। इस विवाद के बाद आरोपी पति ने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी को घायल कर दिया।
घायल महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन 25 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू भी जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।