
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी किया। पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहे।
घोषणापत्र को एनडीए नेताओं ने “विकसित बिहार का ब्लूप्रिंट” बताया। हालांकि, घोषणा पत्र जारी होने के बाद सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान और अन्य वरिष्ठ नेता वहां से रवाना हो गए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया को घोषणापत्र के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।
एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी व रोजगार दिया जाएगा।
2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा।
3. बिहार स्पोर्ट्स सिटी व प्रखंडों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।
4. हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा।
5. 100 MSME पार्क व 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
6. डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित करेंगे
7. महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
8. 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी।
9. ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमी करोड़पति बनेंगी।
10. किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी।
11. मत्स्य पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी।
12. सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।
13. एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर में ₹9 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
14. हर अनुमंडल में एससी व एसटी के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा।
15. उच्च शिक्षा संस्थान में अध्यनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह ₹2,000 दिया जाएगा।
16. ईबीसी वर्ग की जातियों को ₹10 लाख तक की सहायता दी जाएगी।
17. गरीब परिवारों के छात्रों को नर्सरी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
18. स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा।
19. 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जारी रहेगा।
20. ₹5,000 करोड़ से जिलों के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करेंगे।
21. 7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण होगा।
22. विश्वस्तरीय मेडिकल सिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
23. मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे धार्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित करेंगे।






