छत्तीसगढ़रायपुर

कल से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए, बुकिंग भी होगी अब

बिलासपुर। चार महीने से बंद अचानकमार टाइगर रिजर्व एक नवंबर से पर्यटकों की सैर के लिए खुल जाएगा। प्रबंधन मार्ग मरम्मत, सफाई से लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अब तक एडवांस में 25 बुकिंग भी हो चुकी है। हालांकि यह बुकिंग अलग-अलग तिथि के लिए हैं। लेकिन, बुकिंग की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पर्यटकों को टाइगर रिजर्व खुलने का कितना इंतजार रहता है।

टाइगर रिजर्व को हर साल एक जुलाई से पर्यटकों की सैर के लिए बंद कर दिया जाता है। यह पाबंदी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर लगाई जाती है। दरअसल यह बरसात का सीजन होता है और इस मौसम में वर्षा के कारण भ्रमण मार्ग चलने योग्य नहीं रहते। इसके अलावा वन्य प्राणियों के प्रजनन का समय होता है। पर्यटकों को दिक्कत न हो इसलिए प्रबंधन द्वारा हर साल बंद की सूचना चस्पा कर दी जाती है। इसके साथ ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी जाती है।

31 अक्टूबर तक रहेगा बंद
हालांकि पिछले कुछ साल से पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट को खुला रखा जाता है, ताकि पर्यटक यहां आकर ठहर सके और बरसात के सीजन में जंगल का आनंद उठा सके। एटीआर बंद रहने की 31 अक्टूबर को अंतिम तिथि है। एक नवंबर से इसे पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया जाएगा।

हर बार की तरह टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस बार भी भ्रमण मार्ग की मरम्मत से लेकर उसे वाहन के चलने योग्य बना लिया है। रंग-रोगन से लेकर सफाई भी पूरी कर ली गई है। इधर एटीआर खुलने का इंतजार कर रहे हैं पर्यटकों ने जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही बुकिंग भी करा ली है, ताकि सफारी का भरपूर लुत्फ उठा सके।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल