
क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पति-पत्नी और एक रिसीवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1,504 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी इंटरनैशनल मार्केट में कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपये है। दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. फैमिली ट्रिप की आड़ में करोड़ों रुपए की हेरोइन देश की राजधानी में सप्लाई की जा रही थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-गाजियाबाद-भोपुरा बॉर्डर पर जाल बिछाकर इस रैकेट का पर्दाफाश कर दिया.
दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का खुलासा हुआ है. फैमिली ट्रिप का दिखावा कर एक दंपति करोड़ों की हेरोइन राजधानी ला रहा था. पत्नी को साथ बैठाकर शक से बचने की कोशिश की गई, लेकिन क्राइम ब्रांच की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया, तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। आरोपी आरिफ खान (36) अपनी पत्नी शिखा अली (30) के साथ टैक्सी नंबर की वैगन-आर कार में सफर करता था, जिससे पुलिस को शक न हो और वे उन्हें एक साधारण परिवार समझकर न रोकें। शक से बचने के लिए वह अपनी पत्नी को साथ बैठाता था. वे अक्सर रात के अंधेरे में बरेली से खेप लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।
इस रैकेट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक दंपति शामिल है. आरोपियों की पहचान नारायणा निवासी 46 वर्षीय आरिफ खान, उसकी पत्नी 30 वर्षीय शिखा अली और भलस्वा डेयरी इलाके के 32 वर्षीय जुम्मन के रूप में हुई है. उनके कब्जे से 1.504 किग्रा हेरोइन बरामद हुई है.






