रोमांचक फॉर्मेट का आज सबसे बड़ा दिन, भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, थोड़े देर में शुरू होगा मैच

क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक फॉर्मेट का आज सबसे बड़ा दिन है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे, जहां टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक फाइनल नहीं, बल्कि पिछले दो सालों की मेहनत, रणनीति और नए युग की टीम का सबसे बड़ा इम्तिहान है। अगर भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो वह 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनेगी।
दूसरी ओर न्यूजीलैंड वह टीम है जिसने आईसीसी के बड़े मुकाबलों में कई बार भारत के सपनों को तोड़ा है। ऐसे में आज का फाइनल इतिहास बदलने और पुराने हिसाब बराबर करने का भी मौका है। मुकाबला देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और ICC चेयरमैन जय शाह भी अहमदाबाद पहुंचे हैं। देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना, प्रार्थना की गई। मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, सुखबीर सिंह और फाल्गुनी पाठक की परफॉर्मेंस ने स्टेडियम का माहौल और जोशीला बना दिया।






