
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी में एलपीजी (LPG) की कमी को लेकर फैल रही खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि शहर में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारु रूप से जारी है।
सरकार के मुताबिक राजधानी में वाहन ईंधन और रसोई गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। सभी आपूर्ति तंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और लोगों को किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना वजह घबराकर एलपीजी सिलेंडर या अन्य ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि राजधानी में आवश्यक ईंधन और गैस की सप्लाई लगातार जारी रहेगी।





