छत्तीसगढ़

PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार

रायगढ़। PDS खाद्यान्न गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धरमजयगढ़ के गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में 704.93 क्विंटल चावल, शक्कर और नमक समेत करीब 18.86 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी मिली थी। वहीं ससकोबा दुकान में भी 499.65 क्विंटल चावल समेत करीब 12.89 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी सामने आई थी। दोनों मामलों में कुल 31.75 रुपये लाख से अधिक के खाद्यान्न की कमी पाई गई थी।

ससकोबा की दुकान में भी मिली थी गड़बड़ी
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम ससकोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की खाद्य विभाग ने 3 सितंबर 2026 को जांच की थी। जांच के दौरान 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। इसकी कुल कीमत करीब 12 लाख 89 हजार 375 रुपये आंकी गई।

जांच में यह बात सामने आई कि अगस्त महीने में कुछ हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया। इसके बाद सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया और विक्रेता बिहारी राठिया के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज किया गया।

मामले में पुलिस ने 12 सितंबर को उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, दुकान का विक्रेता बिहारी राठिया अभी फरार है।

aamaadmi.in

गनपतपुर में 18.86 लाख के खाद्यान्न की कमी
इसी तरह ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। खाद्य विभाग के अनुसार, इसकी कुल कीमत करीब 18 लाख 86 हजार 345 रुपये है।

जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज उर्फ मौसम खान, पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार, थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया।

खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन और पंचनामा के आधार पर तीनों के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 3 और 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

अस्पताल में भर्ती होने की मिली थी जानकारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को आरोपी शहनवाज खान के सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार कराने की जानकारी मिली थी। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

तीन आरोपी अभी फरार
पुलिस के अनुसार, दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया और गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल