
दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र में खारून नदी पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। 17 सितंबर की शाम बाइक से एनीकेट पार कर रहा युवक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गया। सूचना मिलने पर रानितराई थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइवर्स ने काफी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद किया। मृतक की पहचान धमतरी जिले के तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है।
यह पूरा मामला रानितराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन के ओदरागहन का है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर की रात लगभग 7 बजे सुरेंद्र बाइक से खारून नदी में एनीकेट पार कर रहा था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरेंद्र गिर गया और डूब गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रानितराई थाना पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। फिर एक्सपर्ट डीप डाइवर्स ने सघन अभियान चलाया और बड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला। फिलहाल शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
The post बाइक से एनीकेट पार कर रहा था युवक, तेज बहाव में गिरा; नदी में डूबने से मौत appeared first on Update Chhattisgarh.






