छत्तीसगढ़

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा ले रही आकार, बंदरचूआ और दुलदुला में बन रहे अत्याधुनिक बस स्टैंड

दोनों बस स्टैंड के लिए एक-एक करोड़ रुपये की स्वीकृति, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पत्थलगांव में 5 करोड़ और कुनकुरी में 7.20 करोड़ रुपये की लागत से भी विकसित होंगे आधुनिक बस स्टैंड

रायपुर, 28 सितंबर 2026. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले में यात्री सुविधाओं और परिवहन अधोसंरचना के विस्तार को गति मिल रही है। जिले के बंदरचूआ और दुलदुला में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक यात्री प्रतीक्षालय सहित बेहतर बस स्टैंड की सुविधा मिलेगी।

नए बस स्टैंड बनने से यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही बसों के आवागमन, ठहराव एवं संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था विकसित होने से स्थानीय परिवहन व्यवस्था भी अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। इसका लाभ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।

यात्री सुविधाओं के साथ परिवहन अधोसंरचना का हो रहा विस्तार

aamaadmi.in

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क एवं परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक बस स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार होगी।

पत्थलगांव और कुनकुरी में भी बनेंगे आधुनिक बस स्टैंड

जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पत्थलगांव और कुनकुरी में भी आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये तथा कुनकुरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन बस स्टैंडों के निर्माण से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ बसों के आवागमन और ठहराव की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। इससे जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल